बुलंदशहर: गैस सिलेंडर के सहारे स्कूली बच्चों का जानलेवा सफर, ओवरलोड वैन का वीडियो वायरल; सुरक्षा दावों की खुली पोल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और निजी स्कूल प्रबंधनों की गंभीर लापरवाही का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और निजी स्कूल प्रबंधनों की गंभीर लापरवाही का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। क्षमता से कई गुना अधिक ठूंस-ठूंस कर भरे गए स्कूली बच्चों की एक वैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मासूम बच्चे जान जोखिम में डालकर गैस सिलेंडर के ऊपर और सहारे बैठकर सफर करते दिखाई दे रहे हैं, जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है।

गैस सिलेंडर पर बैठने को मजबूर मासूम, हादसे का खुला न्योता

वायरल वीडियो जहरा स्थित ‘द साइंस स्कूल’ के छात्र-छात्राओं का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह वैन में सीट क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस दिया गया है। जगह न होने के कारण कई बच्चे वैन में रखे गैस सिलेंडर पर बैठकर हिचकोले खाते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। सिलेंडर से भरे इस खतरनाक माहौल में बच्चों का सफर किसी बड़े अग्निकांड या भीषण सड़क हादसे को सीधे तौर पर दावत दे रहा है।

परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

इस वीडियो के सामने आते ही स्कूली परिवहन व्यवस्था की सारी हकीकत उजागर हो गई है। सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहनों के लिए जारी कड़े दिशा-निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों का कहना है कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल आने वाले बच्चों की सुरक्षा पूरी तरह भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। स्कूल प्रशासन मुनाफा कमाने के चक्कर में बच्चों की जान को दांव पर लगा रहा है, वहीं जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

जांच और कठोर कार्रवाई की मांग तेज

मासूम बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। अभिभावकों और जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं एआरटीओ (परिवहन विभाग) से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि संबंधित स्कूल प्रबंधन और नियम विरुद्ध दौड़ रही इस वैन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे के घटित होने से पहले इस जानलेवा लापरवाही पर रोक लग सके।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.