बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत स्थित जे.पी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों और सीबीएसई नेशनल लेवल चैंपियंस के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत स्थित जे.पी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों और सीबीएसई नेशनल लेवल चैंपियंस के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सीओ अंशु जैन ने मेधावी छात्रों और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह के दौरान सत्र 2025-26 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया:
मानविकी संकाय: अनन्या सिंह ने 95.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिशा तोमर (91.8%), नितिश कुमार (84.6%) और आकृति (82.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञान संकाय: आंचल तोमर ने 87%, आकृति (85.2%), अंशिका (84.2%), केएम पलक (84%), वंशिका तोमर (83.2%), आर्यकुश (81.6%), अंशिका व आयुषी (80.8%) और युग तोमर (80.6%) ने सफलता हासिल की।
वाणिज्य संकाय: आयुष कुमार (87.4%), उज्ज्वल तोमर (80.8%) और हर्षवर्धन सैनी (80.6%) ने बाजी मारी।
इसके अतिरिक्त, सीबीएसई नेशनल लेवल फुटबॉल व अन्य प्रतियोगिताओं के चैंपियंस—कार्तिक शर्मा, शिवम, अमृत, अरिहंत, मयंक, कार्तिक तोमर, वंश डांगी, लक्ष्य तोमर, अभिजीत नैन और भारत डांगी को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय के निदेशक अभिषेक शर्मा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही लक्ष्य हासिल होते हैं। निदेशक गौरव शर्मा और प्रधानाचार्या शरण शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय बताया। उपप्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












