बलिया: एंबुलेंस सेवाओं के उत्कृष्ट संचालन पर प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव लखनऊ में सम्मानित, ईएमटी और पायलटों को भी मिला सम्मान

बलिया

बलिया जनपद में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के सुचारू संचालन और आम जनमानस तक त्वरित आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सराहनीय योगदान देने पर प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव को सम्मानित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के सुचारू संचालन और आम जनमानस तक त्वरित आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सराहनीय योगदान देने पर प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव को सम्मानित किया गया है। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि का चेक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बलिया जिले में एंबुलेंस सेवाओं की बेहतर रिस्पॉन्स टाइमिंग और मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जमकर सराहना की गई।

प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस के ईएमटी (EMT) और पायलटों (चालकों) को भी उनकी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर जिले के स्वास्थ्य कर्मियों और एंबुलेंस स्टाफ में खुशी की लहर है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस सम्मान से टीम का मनोबल बढ़ेगा और जिले में आपातकालीन सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.