सिद्धार्थनगर: सरकारी योजना का झांसा देकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो साल बाद अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में सरकारी योजनाओं और जिला अस्पताल से आर्थिक सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 40,026 रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में सरकारी योजनाओं और जिला अस्पताल से आर्थिक सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 40,026 रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा स्थानीय पुलिस और बैंक में लगातार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर आखिरकार न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठगी का यह मामला दो साल पुराना है, जब शातिर साइबर ठगों ने पीड़ित को सरकारी सहायता और स्वास्थ्य योजनाओं का लालच देकर उनके बैंक खाते से डिजिटल माध्यम से 40,026 रुपये उड़ा लिए थे। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने स्थानीय स्तर पर पुलिस और संबंधित बैंक से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण उसे न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

न्यायालय के कड़े रुख और आदेश के बाद अब स्थानीय थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दी गई है और साइबर सेल की मदद से पैसों का ट्रेल खंगालकर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.