बुलंदशहर: जिरौली की रामलीला में लंका दहन और चढ़ाई का जीवंत मंचन, देर रात तक डटे रहे दर्शक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली गांव में आयोजित रामलीला में दर्शकों का उत्साह चरम पर है। मंगलवार की रात रामलीला मंचन के दौरान स्थानीय कलाकारों ने प्रभु श्रीराम की वानर सेना द्वारा लंका पर चढ़ाई करने के प्रसंग का भव्य व जीवंत मंचन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली गांव में आयोजित रामलीला में दर्शकों का उत्साह चरम पर है। मंगलवार की रात रामलीला मंचन के दौरान स्थानीय कलाकारों ने प्रभु श्रीराम की वानर सेना द्वारा लंका पर चढ़ाई करने के प्रसंग का भव्य व जीवंत मंचन किया। इस भक्तिमय दृश्य को देखने के लिए जिरौली सहित आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रतिदिन रात 9 बजे से 1 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में रामायण के प्रसंगों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए रोजाना भीड़ बढ़ रही है।

मेले जैसा माहौल और व्यवस्था में जुटे ग्रामीण आयोजन स्थल पर चाट-पकौड़ी, मूंगफली और अन्य खान-पान की दुकानें सजने से मेले जैसा माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अरविंद शर्मा, कुलदीप शर्मा, राहुल ठाकुर, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, यशपाल चौहान और कुशलवीर सिंह सहित कई ग्रामीण व्यवस्थाएं संभालने में अपना योगदान दे रहे हैं। रामलीला कमेटी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन सफलता पूर्वक जारी है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रभु राम के आदर्शों व मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.