सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के एक थाने के अंतर्गत आने वाले गांव से एक बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने घर के बाथरूम में नहा रही महिला का चोरी-छिपे वीडियो बना लिया और उसे अन्य लोगों को भी भेज दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के एक थाने के अंतर्गत आने वाले गांव से एक बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने घर के बाथरूम में नहा रही महिला का चोरी-छिपे वीडियो बना लिया और उसे अन्य लोगों को भी भेज दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी निजता में तांकझांक कर रहा था। उसने नहाते समय महिला का चोरी से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में उसे अन्य लोगों के पास भी प्रसारित (वायरल) कर दिया। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस ने पीड़िता के शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026













