मऊ

मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव में मंगलवार दोपहर जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव में मंगलवार दोपहर जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह पुरानी भूमि रंजिश बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













