सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड जोगिया अंतर्गत ग्राम पंचायत सदर उदयपुर में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में बीते कई हफ्तों से जलापूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जबकि पाइपलाइन में लीकेज की वजह से रोज हजारों लीटर साफ पानी बर्बाद हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड जोगिया अंतर्गत ग्राम पंचायत सदर उदयपुर में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में बीते कई हफ्तों से जलापूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जबकि पाइपलाइन में लीकेज की वजह से रोज हजारों लीटर साफ पानी बर्बाद हो रहा है।
ठेकेदार की लापरवाही से बिगड़ी व्यवस्था
ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि नए कनेक्शन देते समय ठेकेदार ने पाइपलाइन के लीकेज को सही तरीके से बंद नहीं किया और जगह-जगह गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए। लीकेज का पानी आसपास के खेतों में बह रहा है, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। इस वजह से ग्रामीणों और पंप ऑपरेटर के बीच आए दिन कहासुनी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब से नए कनेक्शन का काम शुरू हुआ है, तब से पानी की सप्लाई का कोई समय निर्धारित नहीं है और लीकेज के कारण नलों में गंदा पानी आ रहा है।

अधिकारियों व ठेकेदार का पक्ष
मामले में पंप ऑपरेटर लाल जी का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी ठेकेदार लीकेज ठीक नहीं करा रहा है। वहीं ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि त्योहारों से पहले सभी लीकेज दुरुस्त कर दिए जाएंगे। विभाग के जेई श्रीयांशु सिंह ने कहा कि जल्द ही मरम्मत कराकर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि ठेकेदार की लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए और रोस्टर के अनुसार नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












