सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित भिरंडा समय माता गेट और गैस एजेंसी के सामने भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्याम जायसवाल के आवास/कार्यालय पर बुधवार को आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित भिरंडा समय माता गेट और गैस एजेंसी के सामने भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्याम जायसवाल के आवास/कार्यालय पर बुधवार को आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम पत्रकारों को अंगवस्त्र, दीपावली का उपहार और मिष्ठान्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका अहम: श्याम जायसवाल
पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, जो कड़कती धूप, बारिश और हर विपरीत परिस्थिति की परवाह किए बिना निष्पक्ष रूप से जनहित की खबरें जनता तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन के बीच सेतु का काम करने वाले पत्रकारों का सम्मान करना उनके लिए एक यादगार और गौरवशाली पल है। उन्होंने सभी पत्रकारों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं।
इस सम्मान समारोह में मुश्ताक शेरुल्लाह, सरताज आलम, अतुल शुक्ला, अभिलाष मिश्रा, श्रवण पटवा, धर्मेंद्र चौधरी, पीयूष सिंह, संजय मिश्रा, शरदेन्दु त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, सुग्रीम यादव, राकेश राज, रामानंद पांडेय, प्रदीप उपाध्याय, निसार चौधरी, विजय सिंह, इसरार हुसैन, राकेश बाबा, पंकज गुप्ता, रामदेव द्विवेदी, अभिषेक द्विवेदी, नवरंगी यादव, कैलाश पटवा, वसीम अख्तर, अनिल कुमार, अशोक दुबे, अभिषेक शुक्ला, समीर खान, विवेक उपाध्याय, सोनू उपाध्याय और राजू गोस्वामी सहित क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












