बलिया

बलिया जनपद के विकास खंड चिलकहर अंतर्गत ग्राम जिगनी खास में स्थित बनास डेयरी का बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विकास खंड चिलकहर अंतर्गत ग्राम जिगनी खास में स्थित बनास डेयरी का बुधवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम ने डेयरी परिसर में पौधरोपण (पीपल का पेड़ लगाकर) किया और फार्म का निरीक्षण कर भूमि व उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
डेयरी और पशुपालन से समृद्ध होंगे गांव
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुजरात मॉडल की तर्ज पर डेयरी सेक्टर का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है। उन्होंने बताया कि उन्नत नस्ल की गायों और आधुनिक कृत्रिम गर्भाधान तकनीकों (जिससे केवल बछिया का जन्म हो) के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर सहकारिता समितियों और आधुनिक लैब की स्थापना कर यूपी को डेयरी उत्पादन का बड़ा हब बनाने की दिशा में काम चल रहा है।
4 साल तक 5 लाख का ब्याज मुक्त लोन
डीएम ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और बिना किसी गारंटी का लोन 4 वर्षों के लिए दिया जा रहा है, जिसे भविष्य में 10 लाख रुपये तक बढ़ाने पर विचार जारी है। उन्होंने किसानों से केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर न रहकर डेयरी, पोल्ट्री, बकरी पालन, मत्स्य पालन और गोबर से जैविक खाद (वर्मी कंपोस्ट) व सीबीजी (CBG) प्लांट जैसे उप-उत्पादों को अपनाकर अपनी आय कई गुना बढ़ाने का आह्वान किया।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












