मऊ

मऊ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अमिला शाखा में कार्यरत बैंक सखी रेनू मौर्य का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। गोफा गांव की निवासी रेनू मौर्य के असमय निधन से क्षेत्र और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं में शोक की लहर दौड़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अमिला शाखा में कार्यरत बैंक सखी रेनू मौर्य का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। गोफा गांव की निवासी रेनू मौर्य के असमय निधन से क्षेत्र और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं में शोक की लहर दौड़ गई।
रेनू मौर्य ने अपने सेवा काल के दौरान करीब 70 स्वयं सहायता समूहों का गठन कर सैकड़ों महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में अहम योगदान दिया था। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़राव और दोहरीघाट ब्लॉक के कर्मचारियों तथा समूह सखियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।
मंगलवार को आयोजित शोक सभा में कर्मचारियों और समूह सखियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके द्वारा किए गए सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के कार्यों को याद किया।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













