मऊ

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के परसोंपुर गांव अंतर्गत मुबारकपुर पूर्वा में सोमवार देर रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के परसोंपुर गांव अंतर्गत मुबारकपुर पूर्वा में सोमवार देर रात एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतका की पहचान 30 वर्षीय संगीता पत्नी दिनकर प्रजापति के रूप में हुई है। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। परिजनों के अनुसार, महिला का पारिवारिक कलह चल रहा था, जिसे घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जाँच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













