मऊ

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को ‘युवा शक्ति संगठन’ के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग में कथित भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को ‘युवा शक्ति संगठन’ के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग में कथित भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सभा बकरी में चल रही चकबंदी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ग्राम सभा बकरी में चकबंदी के दौरान व्यापक स्तर पर धांधली और अनियमितताएं बरती गई हैं, जिससे वास्तविक किसान और ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की पारदर्शी जांच कराकर किसानों को न्याय दिलाया जाए।
युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चकबंदी प्रक्रिया की जांच शुरू नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कलेक्ट्रेट परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













