मऊ

मऊ आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजा, मूर्ति विसर्जन और छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजा, मूर्ति विसर्जन और छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 836 स्थानों पर मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छठ घाटों और मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी।
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोनों के जरिए पैनी निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को पर्व के दौरान साफ-सफाई और निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













