मऊ

मऊ दीपावली के पावन पर्व से पहले मऊ जनपद के करीब 1 लाख 60 हजार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार की ओर से रसोई गैस सिलेंडर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लाभार्थियों को दिया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ दीपावली के पावन पर्व से पहले मऊ जनपद के करीब 1 लाख 60 हजार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार की ओर से रसोई गैस सिलेंडर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लाभार्थियों को दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार को मऊ नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में एक भव्य सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे तक विधिवत रूप से चला, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया और इस योजना का लाभ उठाया।
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के प्रयासों और सरकार की इस पहल से पर्व के सीजन में गरीब परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस आयोजन से उज्ज्वला योजना से जुड़े उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। इस योजना से जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के परिवारों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













