जौनपुर

जौनपुर समाजवादी पार्टी और समाजवादी मजदूर सभा की संयुक्त बैठक के बाद जौनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मजदूरों के अधिकारों के लिए पार्टी का रोडमैप जारी किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर समाजवादी पार्टी और समाजवादी मजदूर सभा की संयुक्त बैठक के बाद जौनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मजदूरों के अधिकारों के लिए पार्टी का रोडमैप जारी किया गया।
मजदूर सभा के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राष्ट्रीय सचिव रामगोपाल पुरी और प्रदेश अध्यक्ष धन्नीलाल श्रमिक ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा सरकार बनने पर न्यूनतम वेतन, रोजगार की गारंटी और संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा। साथ ही, मनरेगा, राशन, आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, जिला महासचिव आरिफ हबीब, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, आनंद पांडेय, मनोज शर्मा, विशाल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता के बाद आयोजित कार्यशाला में मजदूरों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। इसके उपरांत जमालापुर में मजदूर सभा के प्रदेश सचिव महेंद्र माली के कार्यालय का उद्घाटन और ‘पीडीए पंचायत’ का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन आरिफ हबीब ने किया।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













