मऊ

मऊ जनपद के घोसी नगर के बड़ागांव बाजार स्थित ऐतिहासिक श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी नगर के बड़ागांव बाजार स्थित ऐतिहासिक श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्री लक्ष्मी पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंदिर के संरक्षक गुड्डन पुजारी की देखरेख में संपन्न हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के दायित्व तय किए गए।
बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार संगठन का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
गोपाल पटवा को ‘श्री लक्ष्मी पूजा समिति’ का अध्यक्ष चुना गया है।
इसके साथ ही घोसी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुपम विश्वकर्मा को पूजा मंत्री बनाया गया है।
वहीं, अर्जुन उमर को जुलूस मंत्री का अहम दायित्व सौंपा गया है।
नई टीम के गठन और पदाधिकारियों की घोषणा के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रमों को भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न कराएगी। बैठक में समिति से जुड़े तमाम गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













