मऊ

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में हलधरपुर थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम रतनपुरा गांव में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में हलधरपुर थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम रतनपुरा गांव में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से करीब 105 किलो अवैध पटाखे जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
10 बोरियों में छिपाकर रखे गए थे पटाखे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हलधरपुर थाने की टीम को रतनपुरा गांव में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे डंप किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध ठिकाने पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान मौके से 10 बोरियों में भरकर रखे गए अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन करीब 105 किलोग्राम बताया जा रहा है। बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से इतने बड़े पैमाने पर पटाखे का भंडारण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को मौके से दबोच लिया।
विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भारी मात्रा में ये पटाखे कहाँ से लाए गए थे और इन्हें किस उद्देश्य के लिए स्टोर किया गया था। त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













