मऊ

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रानीपुर ग्रामसभा से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रानीपुर ग्रामसभा से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। करीब एक महीने पहले आए तेज तूफान के दौरान बिजली के दो पोल टूट गए थे, लेकिन तब से लेकर आज तक विभाग ने इन्हें ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई। टूटे हुए पोल और बिजली के भारी-भरकम केबल तार पिछले एक महीने से पिरूआ-रानीपुर मार्ग पर जस के तस पड़े हुए हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
आसपास के लोगों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर टूटे पोल और सड़क पर फैले तारों के कारण आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। रात के समय या दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि कई बार अंधेरे में तार दिखाई नहीं देते। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग से की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जेई का बयान: “आकलन बनाकर अधिकारियों को भेज दिया है”
इस मामले में जब विभागीय अधिकारियों से बात की गई, तो रानीपुर क्षेत्र के अवर अभियंता का कहना है कि तूफान से क्षतिग्रस्त हुए पोल और लाइनों का आकलन तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। बजट या अनुमति मिलते ही जल्द ही पोल को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
बहरहाल, विभागीय कागजी कार्रवाई के बीच लापरवाही का यह आलम कभी भी किसी अनहोनी को दावत दे सकता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द मार्ग पर पड़े पोल और तारों को हटवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













