जौनपुर

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक धार देने और मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक धार देने और मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। पार्टी ने जौनपुर के केराकत क्षेत्र के निवासी अवधेश कुमार सोनकर को अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
जैसे ही उन्हें यह नई जिम्मेदारी मिलने की सूचना मिली, पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया।
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जताई उम्मीद
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सोनकर को बधाई देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके इस पद पर आने से संगठन को जिला स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
साथ ही, वह सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने और अनुसूचित समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर अवधेश कुमार सोनकर ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी और वह पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली और उनके रवैये पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। थाना मिलक परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर सरेआम महिला को थप्पड़ मारते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए https://t.co/AXU9XJlMNt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 3, 2026













