महराजगंज

महराजगंज दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही ग्रामीण इलाकों में घरों की साफ-सफाई का दौर तेज हो गया है। इसी बीच महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही ग्रामीण इलाकों में घरों की साफ-सफाई का दौर तेज हो गया है। इसी बीच महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र के टोला सड़कहवा में घर की सफाई के दौरान एक साथ दो सांप निकल आने से सनसनी फैल गई।
अचानक सांपों को देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के तमाम ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। गनीमत यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
साफ-सफाई के दौरान बरतें विशेष सावधानी
विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों पर पुराने सामान, कबाड़, लकड़ी के ढेर, भूसे और कूड़े-कचरे के आसपास सांप छिपकर बैठ जाते हैं। ऐसे में सफाई करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है:
अंधेरे कोनों और स्टोर रूम की सफाई हमेशा पर्याप्त रोशनी में करें।
पुराने सामान या लकड़ी के ढेर को सीधे हाथ से छूने के बजाय डंडे या लंबे औजार का इस्तेमाल करें।
सफाई के दौरान पैरों में जूते और हाथों में दस्ताने जरूर पहनें।
घर के आसपास झाड़ियां और कबाड़ जमा न होने दें।
सांप दिखने पर क्या करें?
यदि सफाई के दौरान सांप दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या पकड़ने की कोशिश करें। तुरंत परिवार के लोगों को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दें। थोड़ी सी सतर्कता किसी बड़े हादसे को टाल सकती है।
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026












