लखनऊ

लखनऊ 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उग्र प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए और हाथ में घंटी बजाकर अपना विरोध दर्ज कराने लगे। करीब 20 मिनट तक विधानसभा के बाहर हड़कंप और हंगामे की स्थिति बनी रही। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 8 सालों से नियुक्ति पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और चप्पलें घिस चुके हैं, लेकिन शासन स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। अभ्यर्थियों का स्पष्ट रुख है कि जब तक उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













