अनूपशहर विधानसभा से पंडित लख्मीचंद पाराशर के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में दिखाई एकजुटता

बुलंदशहर

बुलंदशहर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस की विशाल रैली में शामिल होने के लिए अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का एक विशाल जत्था दिल्ली पहुंचा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित कांग्रेस की विशाल रैली में शामिल होने के लिए अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का एक विशाल जत्था दिल्ली पहुंचा। विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता पंडित लख्मीचंद पाराशर के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारों के साथ अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई।

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का दिया संदेश

रैली का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा करना रहा। कार्यक्रम के दौरान अनूपशहर से पहुंचे पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता जताई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे क्षेत्र में वापस लौटकर भी आम जनता के बीच लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा और मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाएंगे।

लोकतंत्र में वोट ही जनता की सबसे बड़ी ताकत: लख्मीचंद पाराशर

पंडित लख्मीचंद पाराशर ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसकी सुरक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने और जनता की आवाज बुलंद करने के लिए पूरी मजबूती के साथ मैदान में खड़ा रहेगा।

अनूपशहर में बढ़ा संगठन का उत्साह
दिल्ली की इस विशाल रैली में अनूपशहर विधानसभा से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता को जिले में कांग्रेस संगठन की बढ़ती सक्रियता और एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं के संबोधनों से लबरेज कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.