बिजनौर में 175 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण: व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल और सुनने की मशीनें पाकर खिले चेहरे

बिजनौर

बिजनौर उत्तर प्रदेश शासन की समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत सोमवार को किरतपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में एक विशेष वितरण शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बिजनौर उत्तर प्रदेश शासन की समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत सोमवार को किरतपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में एक विशेष वितरण शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 175 दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कैलीपर, ट्राईसाइकिल और सुनने की मशीनें बांटी गईं

शिविर में बच्चों की शारीरिक आवश्यकताओं और दिव्यांगता के प्रकार को ध्यान में रखते हुए उपकरण बांटे गए। बच्चों को मुख्य रूप से व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, कैलीपर, वैशाखी, वॉकर और सुनने की मशीनें प्रदान की गईं। उपकरण मिलते ही दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सामान्य बच्चों की तरह सुगम शिक्षा उपलब्ध कराना है। सहायक उपकरण मिलने से इन बच्चों को स्कूल आने-जाने और अपनी दैनिक गतिविधियों को पूरा करने में काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.