बागपत

बागपत जिले के खेकड़ा स्थित एमएम कॉलेज में केटी भैया द्वारा एक भव्य समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने युवाओं को समाज सेवा और राजनीति की बारीकियों से रूबरू कराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जिले के खेकड़ा स्थित एमएम कॉलेज में केटी भैया द्वारा एक भव्य समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने युवाओं को समाज सेवा और राजनीति की बारीकियों से रूबरू कराया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने कपिल त्यागी द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की जमकर सराहना की।
‘राजनीति केवल कुर्ता-पायजामा पहनने का नाम नहीं’
युवाओं को संबोधित करते हुए रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राजनीति का मतलब केवल सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर घूमना नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में उनके बीच बैठना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना ही असली राजनीति है। उन्होंने कहा कि नेताओं को धरातल पर उतरकर लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाने सीखने होंगे।
युवाओं से रालोद से जुड़ने का आह्वान
त्रिलोक त्यागी ने क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे देश और समाज के उत्थान के लिए राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से जुड़ें। उन्होंने नशामुक्ति अभियान पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर एक सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026












