मऊ

मऊ जिले में आगामी ‘जनगणना-2027’ के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले में आगामी ‘जनगणना-2027’ के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के साथ विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।
16 नवंबर से स्व-गणना की शुरुआत
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि जिले में 16 नवंबर से ‘स्व-गणना’ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत नागरिकों को स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। इस प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
स्कूलो में जागरूकता अभियान
जनगणना प्रक्रिया में जन-भागीदारी बढ़ाने और लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के स्कूलों में विशेष जागरूकता कक्षाएं चलाई जाएंगी। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे छात्रों के माध्यम से अभिभावकों तक स्व-गणना की जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













