शिवा शर्मा मौत मामला: श्रद्धा दुबे के फ्लैट की फॉरेंसिक जांच की तैयारी में पुलिस, ईटीवी भारत से बातचीत में मृतक की मां ने किए कई बड़े खुलासे

लखनऊ

लखनऊ जनपद के हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी है। मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश जेल में बंद हैं, लेकिन घटना से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस अब श्रद्धा दुबे के फ्लैट की फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी कर रही है।

ईटीवी भारत से बातचीत में मां रंजना शर्मा का बड़ा खुलासा

ईटीवी भारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में मृतक शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि फॉरेंसिक टीम से समय मिलते ही उन्हें साथ लेकर श्रद्धा के फ्लैट पर जाया जाएगा। वहां वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जाएंगे ताकि अदालत में आरोपियों के खिलाफ मजबूत केस बनाया जा सके। रंजना का कहना है कि वे घटना के दिन से ही फ्लैट की गहन जांच की मांग कर रही थीं।

फरारी के दौरान आमिर खान समेत 4 लोगों ने की मदद

रंजना शर्मा ने एक और चौंकाने वाला दावा करते हुए बताया कि फरारी के दौरान श्रद्धा दुबे और उसके साथियों की चार लोगों ने मदद की थी। उन्होंने विशेष रूप से ‘आमिर खान’ का नाम लेते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी इस पूरे मामले में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को पनाह देने और भागने में मदद करने वाले सभी मददगारों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

घटनाक्रम और नागपुर से हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हुई थी। मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद 20 अक्टूबर 2026 को यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों को नागपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस की गहन जांच जारी

जेल भेजने से पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों से करीब साढ़े छह घंटे तक 100 से अधिक सवाल पूछे थे, जिनमें उनके बयानों में भारी विरोधाभास मिला था। आरोपियों के पास से बरामद दो मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद को भी फॉरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अब फ्लैट के फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर केस को तार्किक अंत तक पहुंचाने की कवायद में जुटी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.