बुलंदशहर

बुलंदशहर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सिवाली में समाजसेवी शिवा विजय के आह्वान पर भव्य ‘युवा एकता यात्रा’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सिवाली में समाजसेवी शिवा विजय के आह्वान पर भव्य ‘युवा एकता यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हजारों युवाओं और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और शिक्षा का संदेश दिया।
यात्रा का शुभारंभ पाला प्रधान किशनपुर के ईंट भट्ठे से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। वहां शिवा विजय एवं अन्य उपस्थित लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
प्रमुख संदेश एवं विचार
महापुरुषों के विचारों पर चलने का आह्वान: समाजसेवी शिवा विजय ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की अखंडता को समर्पित था, वहीं बाबा साहब ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और समानता का माध्यम बताया। युवाओं को इनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
निःशुल्क शिक्षा सहयोग का संकल्प: उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी युवा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए निःशुल्क शिक्षा सहयोग की मुहिम लगातार जारी रहेगी।
यात्रा के जरिए युवाओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने, भाईचारा मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026












