महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे नेपाल निवासी एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे नेपाल निवासी एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ललाइन पैसिया अंडरपास के पास से दबोचा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया।
पुरंदरपुर थाने में 19 फरवरी 2026 को नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बाद में पीड़िता के बयानों के आधार पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई थीं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 अक्टूबर को पुरंदरपुर पुलिस ने आरोपी सूरज पासी (22 वर्ष), निवासी ग्राम गढवा, रूपनदेही (नेपाल) को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना पुरंदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 70/2026 दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार और अखिलेश चौहान शामिल रहे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026











