महराजगंज

जनपद महराजगंज के चक्रवात ‘अर्णव’ के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों की फसलों को हुए नुकसान को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के चक्रवात ‘अर्णव’ के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों की फसलों को हुए नुकसान को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिले की सभी तहसीलों के अधिकारियों को फसल क्षति का आकलन कर जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित फसलों का स्थलीय मुआयना कर वास्तविक आंकड़ा जुटाने को कहा है, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा दिलाया जा सके। यह रिपोर्ट राहत आयुक्त कार्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर पात्र किसानों को सहायता राशि देने की प्रक्रिया पूरी होगी।
प्रशासन के इस त्वरित कदम से अन्नदाताओं में जल्द राहत मिलने की उम्मीद जग गई है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम।अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत
https://t.co/x1FGX9CAhA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













