शोहरतगढ़: लक्ष्मी पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना सभागार में हुई पीस कमेटी की बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर आगामी लक्ष्मी पूजा और दीपावली के पवित्र पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को शोहरतगढ़ थाना सभागार में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर आगामी लक्ष्मी पूजा और दीपावली के पवित्र पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को शोहरतगढ़ थाना सभागार में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, मूर्ति पूजा आयोजकों, डीजे संचालकों और पटाखा कारोबारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

प्रशासन की अपील: नियमों का पालन कर मनाएं त्योहार

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने मूर्ति पूजा आयोजकों को निर्देश दिए कि वे तय किए गए मार्गों और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। इसके साथ ही डीजे संचालकों को निर्धारित डेसिबल (मानकों) के भीतर ही साउंड बजाने की हिदायत दी गई।

सुरक्षा मानकों और अफवाहों पर विशेष नजर

पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखने और निर्धारित नियमों के तहत ही दुकानें संचालित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.