सिद्धार्थनगर: अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित 55 वर्षीय आरोपी को चिल्हिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिल्हिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चिल्हिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना चिल्हिया के थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोचा।

अभियुक्त का विवरण

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिनेश यादव (पुत्र दीरपाल यादव, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी: ग्राम टेकनार, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर) के रूप में हुई है।

थाना चिल्हिया में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 0112/26, धारा 87, 64(1), 142, 127(3), 115(2), 351(3) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने रविवार (01 नवंबर 2026) को सुबह करीब 07:35 बजे उसे उसके पैतृक गांव टेकनार से ही गिरफ्तार कर लिया। सभी आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उप-निरीक्षक शारदा प्रसाद थाना चिल्हिया

कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव थाना चिल्हिया

कांस्टेबल समरस पाण्डेय (थाना चिल्हिया

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.