बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील क्षेत्र के दौलतपुर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील क्षेत्र के दौलतपुर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी 35 वर्षीय हनीफ खान (पुत्र शरीफ खान) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, हनीफ ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार को वह घर पर ऑटो खड़ा करके बाइक से अकेले बस अड्डे की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई।
सीओ और कोतवाल पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक हनीफ चार भाइयों और पांच बहनों में से एक था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे-छोटे बेटे हैं। अचानक हुए इस हादसे से दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घघसरा में तेज रफ्तार का कहर: पोल से टकराकर दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर गोरखपुर रेफर
https://t.co/F3iAvcSM4a
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 31, 2026













