मेरठ

मेरठ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सुदीप जैन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सुदीप जैन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुदानित अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया में विद्यालय प्रबंधन के संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखने की पुरजोर मांग की गई।
सुदीप जैन ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 30(1) अल्पसंख्यक वर्गों को अपनी पसंद के शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने और उनका सुचारू प्रशासन करने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा भर्ती नियमों में निरंतर हस्तक्षेप किए जाने से अल्पसंख्यक संस्थाओं की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है।
मोर्चा ने चेतावनी दी कि प्रबंधन के अधिकारों में कटौती से इन शैक्षणिक संस्थानों के अस्तित्व पर संकट गहरा सकता है। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करते हुए लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराने तथा अल्पसंख्यक विद्यालयों के अधिकारों एवं स्वायत्तता की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
https://t.co/U8K8WaH7Pa
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 29, 2026













