दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत: जौनपुर के चोरसंड गांव के पास रात 10 बजे हुआ हादसा, एक घायल

जौनपुर

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरसंड गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरसंड गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और राहत कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.