मऊ जिला अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में टांके लगाने का दावा, वीडियो वायरल होने पर डीएम ने बिठाई जांच

मऊ

मऊ जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच मऊ जिला अस्पताल का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच मऊ जिला अस्पताल का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में इमरजेंसी वार्ड के भीतर मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में एक नाबालिग के जख्मों पर टांके लगाए जाने का दावा किया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिख रही स्थिति कितनी सही है और इमरजेंसी वार्ड में रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं थी।

अभी वीडियो की प्रमाणिकता और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए इसे कथित वीडियो के आधार पर सामने आई जानकारी ही माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि लापरवाही कहां हुई और किसकी जिम्मेदारी बनती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.