महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी समाधान किया जाए। साथ ही महिला हेल्पडेस्क एवं थानों पर जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। पुलिस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कर उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है।
सीतापुर में तालाब में डूबी कार से मिले 3 कारोबारियों के शव, बहराइच में घायल बेटे को देखकर लौटते समय हुआ हादसा
https://t.co/m5yIdQfbpj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 27, 2026













