हमलावर बंदर पकड़ा गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के राहगीरों पर हमला कर दहशत फैलाने वाले एक खूंखार बंदर को गुरुवार दोपहर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सफलता पूर्वक पकड़ लिया। बंदर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के राहगीरों पर हमला कर दहशत फैलाने वाले एक खूंखार बंदर को गुरुवार दोपहर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सफलता पूर्वक पकड़ लिया। बंदर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि दक्षिणी चौक रेंज के सिंदुरिया गांव में झनझनपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बीते बुधवार सुबह इस बंदर ने हमला कर सिंदुरिया निवासी हरिदयाल और विशोखोर टोला फूलोही निवासी राकेश को घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल था। बंदर के खौफ से पेट्रोल पंप कर्मियों को कार्यालय में छिपना पड़ा था और करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

सूचना के बाद से ही वन विभाग की टीम बंदर की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को सिंदुरिया पहुंची रेस्क्यू टीम ने दोपहर करीब एक बजे बंदर को ट्रैप कर पकड़ लिया। वन दारोगा नित्यानंद मौर्य ने बताया कि बंदर के उत्पात की सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था और अब उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया है। बंदर के पकड़े जाने पर स्थानीय ग्रामीण संजय गुप्त, सोनू गुप्त, रितिक कसौधन, पिंटू चौबे, राकेश, पंकज और कमलेश ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.