भाजपा नेता अभिजीत सिंह ने किया ‘श्री मेकओवर्स ब्यूटी पार्लर’ का शुभारंभ, महिला आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कस्बा फरेंदा में ‘श्री मेकओवर्स ब्यूटी पार्लर’ का भव्य शुभारंभ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत सिंह ने फीता काटकर किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के कस्बा फरेंदा में ‘श्री मेकओवर्स ब्यूटी पार्लर’ का भव्य शुभारंभ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान की संचालिका स्वतंत्रता को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उद्घाटन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए अभिजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना आज के दौर में बेहद जरूरी है। महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर के दम पर हर क्षेत्र में पहचान बना रही हैं। ब्यूटी पार्लर जैसे व्यवसाय महिलाओं को अपने कौशल के जरिए न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि परिवार की प्रगति में भी योगदान देने में सक्षम बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण लेकर महिलाएं स्वयं का व्यवसाय शुरू कर दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि फरेंदा जैसे कस्बों में नए प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है और स्वरोजगार के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान पंकज चौबे, पिंकू चौबे, केशव मिश्र, राघवेंद्र मिश्र, गौरव सिंह, संदीप सिंह और विष्णु जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.