जौनपुर

जौनपुर जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव के ग्राम प्रधान दलीप कुमार ने गांव के ही चार लोगों पर धमकी देने और दर्ज मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव के ग्राम प्रधान दलीप कुमार ने गांव के ही चार लोगों पर धमकी देने और दर्ज मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए पत्र के अनुसार, घटना 8 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे की है। ग्राम प्रधान दलीप कुमार ने बताया कि जब वह ग्राम पंचायत भवन की क्षतिग्रस्त दीवार देखने जा रहे थे, तभी बगीचे के पास मनीष सिंह, सतीश सिंह, अजीत सिंह और संतोष सिंह उर्फ बिल्लू ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चारों लोगों ने एससी-एसटी एक्ट, जंगल खाते और धारा 67 से जुड़े मुकदमों को वापस लेने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
ग्राम प्रधान का कहना है कि पूर्व में भी केराकत थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कराकर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026












