बुलंदशहर में नकली क्रीम बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में माल बरामद और नष्ट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना बीबीनगर क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर किला स्थित एक किराए के मकान में चल रही नकली क्रीम बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना बीबीनगर क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर किला स्थित एक किराए के मकान में चल रही नकली क्रीम बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में दूषित सामग्री और तैयार माल बरामद किया है।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके से 35 टीन, 14 टीन सोयाबीन रिफाइंड, 30 किलो दही और 30 किलो फ्रेश क्रीम बरामद की। गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकारियों ने क्रीम के दो, सोयाबीन का एक और दही का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

अवैध कारोबार की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मिले 600 किलोग्राम तैयार माल (कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये) को जेसीबी द्वारा गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा, विभाग की टीम ने लगभग 1 लाख 24 हजार रुपये मूल्य के अन्य माल को सीज कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.