महराजगंज

महराजगंज जनपद मुख्यालय के सिविल लाइन स्थित कोतवाली के समीप श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार शाम भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद मुख्यालय के सिविल लाइन स्थित कोतवाली के समीप श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार शाम भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण को 51-51 दीपों की मनमोहक रोशनी से सजाया गया और श्रद्धालुओं व राष्ट्रभक्तों ने सामूहिक रूप से भारत माता की आरती उतारी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया।
जिला प्रचारक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक विनय जी भाई साहब ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह ने हाथों में दीपक लेकर भारत माता की आरती की, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा।
‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ का जन-जन तक पहुंचे संदेश’: धर्मनाथ खरवार
कार्यक्रम के आयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रांतीय परिषद (उत्तर प्रदेश) के सदस्य धर्मनाथ खरवार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र हमारे संविधान, स्वतंत्रता, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की मजबूत नींव पर टिका है। इसे सशक्त बनाए रखने के लिए नागरिकों में राजनीतिक व सामाजिक जागरूकता, आपसी भाईचारा और राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ समर्पण का भाव होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि इस दीपोत्सव में दीप प्रज्वलन का मुख्य ध्येय केवल प्रकाश फैलाना नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, सकारात्मक विचार और राष्ट्रप्रेम की ज्योति जगाना है। उन्होंने आह्वान किया कि ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, ताकि राष्ट्र विरोधी और अराजक तत्वों को हतोत्साहित किया जा सके। एक जागरूक और सजग नागरिक ही देश को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर सकता है।
समारोह का समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। इस अवसर परभारी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
#शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुवायां रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों व आतिशबाजी से भरी एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। https://t.co/krY7ImUTnI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026
















