सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम पंचायत सिहोरवा सुरजी में सफाई व्यवस्था में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां सरकारी सफाई कर्मी की जगह दूसरा प्राइवेट व्यक्ति 400 रुपये की दिहाड़ी मजदूरी पर नाली की सफाई करता मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम पंचायत सिहोरवा सुरजी में सफाई व्यवस्था में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां सरकारी सफाई कर्मी की जगह दूसरा प्राइवेट व्यक्ति 400 रुपये की दिहाड़ी मजदूरी पर नाली की सफाई करता मिला।
मंगलवार को मीडिया टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने खुद बताया कि उसका नाम मोहन है और वह खैरा का रहने वाला है। और उसे 400 रुपये की मजदूरी पर नाली साफ करने के लिए लगाया गया है। और दूसरा व्यक्ति अपना नाम सबलू गनेशपुर बता रहा था। जो कि महीने में एक से दो बार ही साफ सफाई कराई जाती है। जबकि नियुक्त सफाई कर्मी मौके से गायब रहे।
वीडियो बयान में साफ सुनाई दे रहा है कि प्राइवेट मजदूर ही काम कर रहा है और सरकारी कर्मी घर बैठे वेतन ले रहा है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाते हुए बताया कि पंचायत में यह खेल लंबे समय से चल रहा है और अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने जिला पंचायत राज अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













