चौक

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत तामिले के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा न्यायालय से जारी वारंटों के शत-प्रतिशत तामिले के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
मधुबनी गांव से हुई गिरफ्तारी
पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय (उम्र 41 वर्ष), पुत्र ध्रुवनारायण पाण्डेय, निवासी ग्राम मधुबनी, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। चौक पुलिस टीम ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:10 बजे दबिश देकर अभियुक्त को उसके पैतृक निवास ग्राम मधुबनी से गिरफ्तार किया।
दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त उमेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय के विरुद्ध थाना चौक पर मुकदमा अपराध संख्या 406/2021 दर्ज था। इसमें भारतीय दंड विधान की धारा 498ए (दहेज उत्पीड़न), 323 (मारपीट), 504 (गाली-गलौज), 506 (जान से मारने की धमकी) तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) के तहत आरोप हैं। न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल के कुशल मार्गदर्शन में संपादित की गई। अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।.
यूपी: प्रदेश में सात आईएएस अफसरों के तबादले https://t.co/0QBFRNO2N4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













