महराजगंज: पंचायत कार्यालय से सरकारी कंप्यूटर व उपकरण चुराने वाला पंचायत सहायक गिरफ्तार, चौक पुलिस ने माल किया बरामद

चौक

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ग्राम पंचायत कार्यालय से सरकारी काम के लिए रखे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चोरी कर बेचने के आरोप में वांछित पंचायत सहायक विद्यासागर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया है।

पंचायत सहायक ने ही बेच दिए थे सरकारी उपकरण
मामला ग्राम पंचायत धरमौली का है। ग्राम प्रधान/प्रशासक नरसिंह कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात विद्यासागर पुत्र जयराम ने पद का दुरुपयोग करते हुए पंचायत भवन में रखे सरकारी उपकरणों की चोरी कर ली। आरोपी ने निजी स्वार्थ और आर्थिक लाभ के लिए इन सरकारी उपकरणों को ‘आरजे प्रिंटर’ नामक दुकान पर बेच दिया था।

शिकायत के आधार पर चौक थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 192/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) और 317(2) में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

बलिया नाला के पास से हुई गिरफ्तारी
मामले की विवेचना के दौरान चौक पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त विद्यासागर (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम धरमौली (थाना चौक) को बलिया नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आरजे प्रिंटर से चुराए गए सभी सरकारी सामान बरामद कर लिए।

1 एलईडी मॉनिट,1 लेनोवो मॉनिटर,1 सीपीयू (CPU),1 प्रिंटर,1 डीवीआर (DVR),कीबोर्ड, माउस, वीजीए व पावर केबल

पुलिस ने आवश्यक कागजी औपचारिकताएं व विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.