बुलंदशहर: कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटी आई-10 कार, चपेट में आकर 15 वर्षीय किशोर घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद मेरठ-बदायूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खुदादिया गांव में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मेरठ-बदायूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खुदादिया गांव में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 3:30 बजे अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार आई-10 कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान घर के बाहर मौजूद एक 15 वर्षीय किशोर कार की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से कार में सवार सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दर्शन करने बेलौन जा रहा था दिल्ली का परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली का रहने वाला एक परिवार आई-10 कार में सवार होकर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बेलौन दर्शन के लिए जा रहा था। कार जैसे ही खुदादिया गांव के पास पहुंची, तभी लोकेश नामक ग्रामीण के मकान के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने लगा।

कार चालक अखिलेश कुमार ने बताया कि अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के लिए उन्होंने स्टीयरिंग मोड़ा, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। बेकाबू कार ने पहले सड़क किनारे बंधी एक भैंस का बच्चा और दरवाजे पर खड़े राहुल (15 वर्ष) पुत्र लोकेश को अपनी चपेट में लिया, जिसके बाद वह बॉबी के मकान के सामने जाकर पलट गई।

ग्रामीणों की सूझबूझ से बचीं जानें

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त कार के अंदर फंसे चारों यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला।

हादसे में घायल किशोर राहुल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गनीमत यह रही कि कार पलटने के बावजूद सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.