शिकारपुर/पहासू

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड पहासू की प्रमुख ग्राम पंचायत अहमदगढ़ में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड पहासू की प्रमुख ग्राम पंचायत अहमदगढ़ में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व मंडल अध्यक्ष डी.के. शर्मा ने जिलाधिकारी बुलंदशहर को पत्र प्रेषित कर कस्बे में शीघ्र सर्वसुविधायुक्त पुस्तकालय बनवाने का आग्रह किया है।
निजी लाइब्रेरी में भीड़ और बाहर जाने की मजबूरी
जिलाधिकारी को भेजे गए मांग पत्र में डी.के. शर्मा ने उल्लेख किया कि अहमदगढ़ ग्राम पंचायत एक बड़े कस्बे के रूप में विकसित है और इसके आसपास कई छोटे-बड़े गांवों का दायरा फैला हुआ है। वर्तमान में अहमदगढ़ व निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए कस्बे से बाहर जाना पड़ता है या फिर निजी लाइब्रेरी का रुख करना पड़ता है। निजी पुस्तकालयों में भारी भीड़ होने के कारण विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए शांत और उपयुक्त वातावरण नहीं मिल पाता, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा संबल
डी.के. शर्मा ने पत्र के माध्यम से कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक आधुनिक सरकारी लाइब्रेरी की सख्त आवश्यकता है। यदि कस्बे में लाइब्रेरी स्थापित होती है, तो विशेषकर निर्धन परिवारों के प्रतिभावान बच्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। उन्हें अध्ययन सामग्री व शांत परिवेश के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा।
उन्होंने जिलाधिकारी से व्यापक जनहित और छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अहमदगढ़ में शीघ्र आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना कराने की पुरजोर मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार के वैशाली में भीषण नाव हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत https://t.co/E4OhIc2HJN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













