बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्रीय श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गांव परवाना में आयोजित श्री रामलीला मंचन के पांचवें दिन एक विशेष और भव्य अवसर देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्रीय श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गांव परवाना में आयोजित श्री रामलीला मंचन के पांचवें दिन एक विशेष और भव्य अवसर देखने को मिला। मंचन के दौरान बादशाहपुर तालाब से पधारे प्रसिद्ध पंडित राजेश पाराशर का रामलीला स्थल पर गर्मजोशी के साथ आगमन हुआ। उनके साथ रवि भाटी (प्रधान, बादशाहपुर तालाब), अनिल भाटी (पूर्व प्रधान) और नीलू भाटी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भव्य स्वागत और सम्मान समारोह
क्षेत्रीय श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ‘जीतू भैय्या’ ने अपने सभी सहयोगियों के साथ आंगतुक अतिथियों का फूल-मालाओं और अंग वस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ‘दैनिक भास्कर’ के पत्रकार समीर चौधरी ने रवि भाटी को बैंच पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में हुकम सिंह गौतम, जगत सिंह गौतम, सोनू पाठक और ललित पाठक शामिल रहे। अतिथियों के इस आगमन से कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल बन गया।
आज की लीला: कैकेयी के वरदान से लेकर राम वनगमन तक के मार्मिक प्रसंग
पंडित राजेश पाराशर अपने सहयोगियों के साथ इस धार्मिक आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। रामलीला के पांचवें दिन आज के मंचन में महारानी कैकेयी के हठ और वरदान मांगने, राम-सीता संवाद, राम-लक्ष्मण संवाद, माताओं से आज्ञा लेने तथा भगवान श्रीराम के लक्ष्मण और सीता सहित वनगमन के अत्यंत भावुक एवं मार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन किया जाएगा। इन प्रसंगों के माध्यम से त्याग, कर्तव्य, पारिवारिक मर्यादा और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर गोलू नागर, अरविंद पाठक, हब्बू नेताजी, बलवीर नेताजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026













