बुलंदशहर

बुलंदशहर प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर पर गांव रतनपुर में स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से चामुंडा माता मंदिर तक एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर प्रथम नवरात्रि के पावन अवसर पर गांव रतनपुर में स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से चामुंडा माता मंदिर तक एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि रामेश्वर लोधी ने फीता काटकर किया। इस दौरान पूरे गांव का वातावरण माता के जयकारों और भक्तिमय संगीतमय धुनों से गुंजायमान हो उठा।
श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह
शोभायात्रा में गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। हाथों में ध्वज-पताकाएं लिए श्रद्धालु पूरे रास्ते ‘जय माता दी’ और धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। ग्रामीणों की भारी भागीदारी से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई यात्रा
धार्मिक आयोजन को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा अपने गंतव्य तक पहुंचकर सकुशल संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आकाश, अरुण, मां विजय, योगेश, सोनू, राजीव और मनीष सहित गांव के सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बलिया में नवरात्र और दशहरा तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
https://t.co/4AeBRisYWT
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 11, 2026












