बढ़नी: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में लगा मदर मेला, गृह शिल्प प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बढ़नी के नगर पंचायत स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बढ़नी में रविवार को ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के उपलक्ष्य में भव्य ‘मदर मेले’ एवं खेलकूद-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बढ़नी के नगर पंचायत स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बढ़नी में रविवार को ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के उपलक्ष्य में भव्य ‘मदर मेले’ एवं खेलकूद-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन में बेटियों और माताओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गृह शिल्प प्रदर्शनी और फैंसी ड्रेस बने आकर्षण का केंद्र

मेले के दौरान विशेष रूप से गृह शिल्प प्रदर्शनी सजाई गई, जिसमें घरेलू कौशल, रचनात्मकता और कला की बेहतरीन झलक देखने को मिली। इसके साथ ही नन्हीं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता उपस्थित दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक भागीदारी और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा माताओं की प्रतिभा को एक उचित मंच प्रदान करना था।

माताओं के लिए हुईं मनोरंजक प्रतियोगिताएं

माताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रस्साकशी और कुर्सी दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उनका गजब का उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश चंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाओं को समान अवसर, उचित शिक्षा और एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी तालमेल भी मजबूत होता है।

इस अवसर पर सभी विजयी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जावेद आलम, बाबू लाल जायसवाल, नूपुर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में माताएं, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.